नालागढ़ 29 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले आज सरकारी आईटीआई दिग्गल में थाना टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिला अधिकारों, नशा निवारण, साइबर अपराधों एवं मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
छात्रों को महिला अधिकारों के संरक्षण, नशे के दुष्परिणाम, साइबर सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने, महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने, साइबर अपराधों से बचाव करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाने हेतु इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।










