/CEIR पोर्टल की मदद से बद्दी पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

CEIR पोर्टल की मदद से बद्दी पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

नालागढ़ 3 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

वर्तमान ए. आई. युग में बद्दी पुलिस द्वारा भी अपराधों को रोकने के लिए सबका प्रयोग करना शुरू कर दिया है। अब अपराध रोकने के पुराने तरीके नाकामयाब हों गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि एक युवती ने अपने मोबाइल की गुमशुदगी की रिपोर्ट CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए IMEI नंबर के आधार पर मोबाइल को ट्रैक कर बरामद कर लिया और नियमानुसार मोबाइल फोन को मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए या कोई साइबर संबंधित घटना घटे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर सहायता दी जा सके।