स्थल: ब्रह्मर्षि योग प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेक्टर 19-A, मध्य मार्ग | समय: सुबह 11:00 बजे | दिन: रविवार
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सहजयोग चंडीगढ़ द्वारा श्री महालक्ष्मी पूजा (दिवाली पूजा) का आयोजन रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को ब्रह्मर्षि योग प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेक्टर 19-A, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ में किया जाएगा। मुख्य पूजा का आरंभ सुबह 11:00 बजे निर्धारित है।

आयोजन समिति ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि व्यवस्थागत तैयारी हेतु सुबह 8:30 बजे तक स्थल पर पहुँचे, निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करें और वाहन केंद्र परिसर से बाहर निर्दिष्ट स्थान पर पार्क करें। पूजा के उपरांत महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजन समिति के प्रतिनिधि अमित भारती ने बताया कि दिवाली पर्व पर होने वाली यह सामूहिक पूजा सत्य, शुद्धि और सामूहिकता के मूल्य को पुष्ट करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित सहभागिता कर अनुशासित ढंग से कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया।








