/दिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्दी पुलिस हाई अलर्ट पर, जिले में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्दी पुलिस हाई अलर्ट पर, जिले में सुरक्षा कड़ी

नालागढ़ 11 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

भारत की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के मद्देनज़र बद्दी पुलिस प्रशासन ने भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क कर दिया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

आज रात से ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाके स्थापित किए हैं और वाहनों की सघन जांच जारी है। इसके साथ ही पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।

जिले में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नज़र बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या नियंत्रण कक्ष को दें।

उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा जा सकता है।