/मनोल गांव में 17 दिसंबर को भंडारे का आयोजन।

मनोल गांव में 17 दिसंबर को भंडारे का आयोजन।

आसपास के सभी ग्रामवासी आमंत्रित

सोलन (अर्की) 12 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले के अर्की जनपद में सरयांज पंचायत की ग्राम विकास समिति मनोल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मनोल में आने वाले बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को भंडारे (जग) का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी सांझी करते हुए समिति ने बताया कि यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सामूहिक सहभागिता के उद्देश्य से रखा गया है।

समिति ने पट्टा, सरयांज, बुईला, कस्मली, छटयानडल, पडयाच, पम्बड, नलिनाल, गडूरनाग, चुडावली, धारठ, ठेडू, मूकनवाटा, ठागर तथा मनोल सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे भंडारे में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

ग्राम विकास समिति ने सभी ग्रामीणों से सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया है।