/क्रिसमस पूजा 2025 : दिल्ली में आयोजित होगा भव्य समारोह

क्रिसमस पूजा 2025 : दिल्ली में आयोजित होगा भव्य समारोह

दिल्ली 13 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

सहज योग के द लाइफ एटरनल ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा आयोजित क्रिसमस पूजा 2025 का आयोजन 25 दिसंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु श्री माताजी निर्मला देवी जी के पावन स्मरण और शिक्षाओं के साथ सामूहिक ध्यान एवं पूजा में भाग लेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा के लिए श्री आदि शक्ति पीठ निर्मल धाम में पूजा का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे

और

सहज योग आश्रम, मंडोली में पूजा सुबह 9:30 बजे से

दो स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहें है।

ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिसमस पूजा आत्मशुद्धि, प्रेम और अंतर्मन की शांति का संदेश देती है।

इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की गई है, ताकि दुनियाभर के साधक ऑनलाइन जुड़कर पूजा का लाभ ले सकें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर, ईमेल और वेबसाइट —
www.nirmaldham.org — उपलब्ध कराई गई है।