/औद्योगिक नगरी बीबीएन सड़क दुर्घटना में एक की मौत, मामला दर्ज

औद्योगिक नगरी बीबीएन सड़क दुर्घटना में एक की मौत, मामला दर्ज

सोलन ( नालागढ़) 1 फरवरी,

हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

थाना मानपुरा के अंतर्गत मानकपुर के पास डाबर चौक पुल के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 को मोटरसाइकिल नंबर HP-81-1946 को चालक शमशेर सिंह पुत्र चरण दास, निवासी किशनपुरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन चला रहा था।

मोटरसाइकिल पर अवतार सिंह पुत्र खेम सिंह, निवासी गांव ऐरवां, तहसील सलूणी, जिला चम्बा सवार था।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तेज गति व लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिस कारण वह मानकपुर–डाबर चौक पुल से लगभग 25–30 फुट नीचे नदी में जा गिरी।


हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बद्दी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ ले जाते समय चालक शमशेर सिंह की मृत्यु हो गई।


इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।