चंडीगढ़, 3 मार्च
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
इंटरनेशनल स्लीप सर्जरी–इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स फॉर स्लीप एपनिया (ISSS-IASSA) के वर्ष 2026 के सम्मेलन में डॉ. संदीप बंसल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह सम्मेलन 20 से 22 फरवरी 2026 तक मुंबई में आयोजित किया गया।
तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के स्लीप सर्जरी विशेषज्ञों, ईएनटी सर्जनों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान स्लीप एपनिया के आधुनिक उपचार, उन्नत सर्जिकल तकनीकों, अनुसंधान एवं नवीन क्लीनिकल पद्धतियों पर गहन चर्चा की गई।
अध्यक्ष पद संभालने के बाद डॉ. बंसल ने कहा कि स्लीप एपनिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने संगठन के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों तथा जनजागरूकता अभियानों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सम्मेलन के समापन सत्र में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए तथा चिकित्सा क्षेत्र में स्लीप सर्जरी के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।









