शिमला 4 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र से संबंध रखने वाले शुभम धीमान ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में स्थान हासिल किया है।
वर्तमान में वे तमिलनाडु कैडर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अपनी कार्यशैली से लगातार पहचान बना रहे हैं।
साधारण परिवार से आने वाले शुभम धीमान ने अपने करियर की शुरुआत ई टी ओ की नौकरी से की, लेकिन उन्होंने बड़े सपने देखना नहीं छोड़ा।
नौकरी के साथ-साथ उन्होंने दिन-रात मेहनत कर यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल किया।
बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में रहते हुए उन्होंने नई भाषा और कार्यसंस्कृति को बहुत कम समय में अपनाया। उन्होंने कुछ ही महीनों में तमिल भाषा सीखी और तीन मर्डर केस सुलझाकर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।
नाहन में रहकर की गई उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
शुभम धीमान का जीवन यह संदेश देता है कि अगर इरादे मजबूत हों और लगातार प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।








