चंबा (बनीखेत), 14 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आज चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी पहुंचे।

उन्होंने इस दौरान बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, डलहौजी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की तथा गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का श्रवण भी किया।
राजेश धर्माणी को गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से सिरोपा तथा तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, अध्यक्ष भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति कमल ठाकुर, एसडीएम अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, डीएसपी मयंक शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








