/भारतीय मजदूर संघ के नेता के वायरल वीडियो के बाद बवाल ।

भारतीय मजदूर संघ के नेता के वायरल वीडियो के बाद बवाल ।

पत्रकार ओम शर्मा की गाड़ी पर हॉकी से हमला, 2 साल की बच्ची बाल-बाल बची

बद्दी, 14 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक मजदूर नेता के कथित वीडियो वायरल होने के बाद तनाव उस वक्त हिंसक रूप ले बैठा, जब वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की गाड़ी पर दिनदहाड़े हमला कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सफेद क्रेटा कार में सवार युवकों ने हॉकी से गाड़ी के शीशों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान गाड़ी में मौजूद पत्रकार और उनकी दो वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गए।


उधर बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों— जिन में मजदूर नेता के रिश्तेदार परमजीत (पंचकूला, हरियाणा), मुकेश (बरोटीवाला) और लखविंदर सिंह (बरोटीवाला)—को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बात की पुष्टी करते पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी HR-49H-2597 भी बरामद कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में थाना बरोटीवाला में 13 अप्रैल 2026 को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

भारतीय मजदूर संघ से संबंधित इस मजदूर नेता के वायरल वीडियो के बाद हुए इस हमले से बीबीएन क्षेत्र में पत्रकार समुदाय में भी रोष व्याप्त है।