हिमाचल की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव
शिमला 16 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित सीटों के पुनर्निर्धारण (Delimitation) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि प्रदेश में एक नई “अपर शिमला लोकसभा सीट” बनाई जा सकती है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो हिमाचल प्रदेश में मौजूदा 4 के बजाय 7 लोकसभा सीटें हो सकती हैं। इससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को नई दिशा मिलेगी।
अपर शिमला सीट बनने से शिमला के ऊपरी क्षेत्रों—जैसे रोहड़ू, रामपुर, किन्नौर और आसपास के इलाकों—को अलग राजनीतिक पहचान मिल सकती है।
इस संभावित बदलाव को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सीटें बनने से चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
हालांकि, अभी यह केवल प्रस्तावित चर्चा है। अंतिम फैसला डिलिमिटेशन आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।









