नालागढ़ 16 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा क्षेत्र में हिम नयन न्यूज़ कार्यालय के समीप एक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें एक कार चालक बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मारुति कार ,सड़क की खराब हालत ,पत्थर और खड्डे के कारण मारुति को मोड़ते ही ऊपर चढ़ गई और अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई ।

स्थिति को संभालने के प्रयास में चालक ने वाहन को फोर-लेन सड़क की ऊंचाई की ओर मोड़ दिया, जहां से कार पलटकर वापस सड़क पर आ गिरी।
हालांकि हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चालक को कोई बड़ी चोट नहीं आई। चालक ने नजदीकी निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार (पट्टी) करवा लिया।









