/अवैध लकड़ी कटान पर नालागढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

अवैध लकड़ी कटान पर नालागढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

नालागढ़ 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वन विभाग की टीम द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डीपीएफ राख नालागढ़ क्षेत्र में गश्त के दौरान एक टेम्पो और पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़े पाए गए।

मौके पर जांच करने पर टेम्पो वाहन में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों के लट्ठे बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रमन कुमार, पुत्र अशोक राज, निवासी किशनपुरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गिरफ्तार किया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41 और 42 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।