/नालागढ़ में चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, 3.75 ग्राम हेरोइन बरामद

नालागढ़ में चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, 3.75 ग्राम हेरोइन बरामद

नालागढ़ 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला बद्दी की स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ हन्नी, पुत्र मदन लाल, निवासी गांव कालू प्लासड़ा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। आरोपी अपनी स्कूटी (HP12T-2337) पर अवतार टैंट हाउस के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था और नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था।


पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर स्कूटी की सीट के नीचे से एक पारदर्शी पॉलीथीन में रखा 3.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।


इस मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।