/रेसलिंग कोच से मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार।

रेसलिंग कोच से मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार।

नालागढ़ 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

: रेसलिंग कोच के साथ मारपीट के मामले में नालागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई कोच जॉनी चौधरी की शिकायत के आधार पर की गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।