शिमला, 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी से की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इन नियुक्तियों के बाद पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिलावार प्रमुख नियुक्तियां
- चंबा जिला
भूपेंद्र सिंह ठाकुर (चुराह), संजू राम (भरमौर), सुभाष चौहान (पांगी), ओम प्रकाश (चंबा), अमित शर्मा (डलहौजी), विजय कंवर (भटियात) कांगड़ा जिला
संदेश कुमार डढवाल (नूरपुर), देवेंद्र मनकोटिया (इंदौरा), कैप्टन जीत कुमार शर्मा (फतेहपुर), चेन सिंह गुलेरिया (ज्वाली), कमलेश कुमार (देहरा), मुलतान सिंह (जसवां परागपुर), प्रताप राणा (ज्वालामुखी), जसवंत डढवाल (जयसिंहपुर), बाल कृष्ण चौधरी (सुलह), मान सिंह चौधरी (नगरोटा बगवां), नागेश्वर मनकोटिया (कांगड़ा), सुरेश चौधरी (शाहपुर), हरभजन चौधरी (धर्मशाला), त्रिलोक चंद (पालमपुर), शशि राणा (बैजनाथ)
लाहौल-स्पीति
दोरजे छेरिंग (काजा), सुरेंद्र कुमार (केलांग), कुशल ठाकुर (उदयपुर)
कुल्लू
वीर सिंह ठाकुर (मनाली), गोपाल सिंह (कुल्लू), मोहर सिंह ठाकुर (बंजार), गोविंद शर्मा (आनी)
मंडी
गोपाल ठाकुर (करसोग), जसवंत सिंह (सुंदरनगर), दीप कुमार (नाचन), जगदीश रेडी (सिराज), देवेंद्र कुमार (द्रंग), इंद्र सिंह धीमान (जोगिंदरनगर), प्रकाश चंद (धर्मपुर), हेमराज ठाकुर (मंडी सदर), पवन ठाकुर (बल्ह), धर्मपाल ठाकुर (सरकाघाट)
हमीरपुर
विजय कुमार बनियल (भोरंज), राजेंद्र वर्मा (सुजानपुर), सुनील कुमार (हमीरपुर), संजय शर्मा (बड़सर), कैप्टन पृथ्वी चंद (नादौन)
ऊना
डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा (चिंतपूर्णी), सुरेंद्र सिंह कंवर (गगरेट), संदीप अग्निहोत्री (हरोली), रजनीश कुमार (ऊना), विवेक मिका (कुटलैहड़)
बिलासपुर
विजय कौशल (झंडूता), कैप्टन चमेल सिंह (घुमारवीं), मस्तराम वर्मा (बिलासपुर), अमरजीत बंगा (श्री नैना देवी)
सोलन
सतीश कश्यप (अर्की), बाबू राम ठाकुर (नालागढ़), कुलतार सिंह ठाकुर (दून), मनीष ठाकुर (सोलन), देवेंद्र शर्मा (कसौली)
सिरमौर
सुनील शर्मा (पच्छाद), ज्ञान चंद चौधरी (नाहन), तपेंद्र चौहान (श्री रेणुका जी), हरप्रीत सिंह (पांवटा साहिब), कल्याण धामटा (शिलाई)
शिमला
दिनेश चौहान (चौपाल), संजय शर्मा (ठियोग), गोपाल शर्मा (शिमला ग्रामीण), जितेंद्र मेहता (जुब्बल-कोटखाई), लाल चंद शर्मा (रामपुर), शिव पॉल ठाकुर (रोहड़ू)
किन्नौर
विक्रम नेगी (कल्पा), अनिल नेगी (निचार), प्रेम सिंह (पूह)
इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने पंचायत और आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।







