शिमला 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के — दाड़लाघाट स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। इस पावन अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र कुमार ठाकुर ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगत द्वारा राजेंद्र ठाकुर को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
धार्मिक आयोजन में कीर्तन, सत्संग और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

इस सम्मान पर उन्होंने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक क्षण समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।









