शिमला 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बद्दी के बसंती बाग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक खड़ी दो गाड़ियों में भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
घटना के दौरान आस-पास भारी भीड़ जुट गई, जबकि धुएं के गुबार ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









