/सीट न मिलने पर भड़का यात्री, परिचालक से मारपीट

सीट न मिलने पर भड़का यात्री, परिचालक से मारपीट

सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज

शिमला 19अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

एक साधारण सी बात ने हिंसक रूप ले लिया, जब बस में सीट न मिलने पर एक यात्री ने अपना आपा खो दिया और परिचालक के साथ मारपीट कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी के परिचालक दीपक वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति सीट न मिलने पर गाली-गलौच करने लगा।

बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने परिचालक का गला पकड़कर मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और दिनांक 18 अप्रैल 2026 को आरोपी जितेन्द्र (41 वर्ष), निवासी कोटखाई को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया।

इस संबंध में अभियोग संख्या 31/2026 के तहत थाना कोटखाई में धारा 121(1), 132, 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।