/अप्पा साफी प्रा. लि. बद्दी में एक की मौत, एक घायल

अप्पा साफी प्रा. लि. बद्दी में एक की मौत, एक घायल

बद्दी, 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित अप्पा साफी प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ए.सी. यूनिट स्थापित करने के दौरान कम्प्रेसर के अचानक फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हादसे में लगभग 20 वर्षीय श्रेयम (पुत्र बलदीप, निवासी धर्मपुर, सरकाघाट, जिला मंडी) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान मान सिंह (पुत्र रति राम, निवासी जोबरी, तहसील सोलन के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम द्वारा भी मौके का वैज्ञानिक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।