चंडीगढ़ 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
PGIMER Chandigarh के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा “Healthy Meal Preparation Recipes” विषय पर गत दिवस पोषण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा के तहत खेरी गांव के आंगनवाड़ी केंद्र एवं हेल्थ पोस्ट पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया गया, जो बच्चों के समुचित विकास, प्रारंभिक बाल्यावस्था की वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रतिभागियों को स्थानीय व किफायती सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

सत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और माताओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को फील्ड वर्कर्स और चेतना कमेटी का सहयोग प्राप्त हुआ, वहीं भोजन योजना और स्वस्थ पकाने की विधियों से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए गए।
यह आयोजन पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन टीम द्वारा किया गया।










