/संजौली में धार्मिक नारेबाजी पर हंगामा।

संजौली में धार्मिक नारेबाजी पर हंगामा।

देव भूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

शिमला 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

शिमला के संजौली थाना क्षेत्र में धार्मिक विवाद से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।

पुलिस ने अभियोग संख्या 23/2026 दिनांक 22-04-2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 299, 302, 333 और 3(5) के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, देव भूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर आरोप है कि वे बिना अनुमति के संजौली स्थित विशाल मेगामार्ट के पास एक Lenskart स्टोर में घुस गए।

इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर धार्मिक उन्माद से जुड़े नारे लगाए और विशेष धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली नारेबाजी की।

इस घटना में मुख्य रूप से मदन ठाकुर, कल्पना शर्मा सहित 10 से 15 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा उत्पन्न हुआ है।

फिलहाल, पुलिस थाना संजौली द्वारा मामले की जांच जारी है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।