/नालागढ़/बद्दी क्षेत्र में 26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

नालागढ़/बद्दी क्षेत्र में 26 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

नालागढ़, 25 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 26 अप्रैल को नालागढ़ और बद्दी क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह जानकारी विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता देवेंद्र कोंडल और वरिष्ठ अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने दी।

अधिकारियों के अनुसार प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नालागढ़ मुख्य क्षेत्र, न्यू नालागढ़, किरपालपुर, बड्डी, खेड़ा, बाशाबनिया, बारीयां, दिग्गल, रामशहर, नितियां, नंद, चमदार, गोयला, नंगल, गोलजमाला, दभोटा, भोजपुर, झिरकिवाला, राजपुरा, मंझोली, सैनी माजरा, टेरोवाल, रामपुर बसोट, चौकीवाला, जगातखाना, दाना, सनैड, दतोवाल, चुहड़वाला, रिया, जोहों, बगलैहड़, बरूना, कश्मीरपुर, सकेड़ी, कल्याणपुर, बघेरी, गुल्लरवाला, पंजैहरा, पल्ली, नवाग्राम, झाड़माजरा, कोटला, बेरखा, जगतपुर, घरोटी, घोलोवाल, खिल्लियां, महादेव, भांगला, सोमनमाजरा, मियांपुर, कुंडलू, बेरखा सहित औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं बद्दी क्षेत्र में भी इसी अवधि के दौरान मलपुर, संघोली, पुलिस थाना बद्दी, भुड्ड, तहसील कार्यालय भुड्ड, बद्दी अस्पताल, वार्ड नंबर-1, शीतलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है।