/चिट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार, 36.05 ग्राम हेरोइन बरामद।

चिट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार, 36.05 ग्राम हेरोइन बरामद।

शिमला, 26 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36.05 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियोग संख्या 24/2026 दिनांक 25 अप्रैल 2026 को अधीन धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज किया गया है।

स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त और मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में चिट्टा लेकर समिट्री ढली टनल की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस थाना संजौली की टीम ने समिट्री ढली टनल रोड पर एक रेस्टोरेंट के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध को रोका। पूछताछ में आरोपी की पहचान रुब्बल जदैईक (32) पुत्र बलबीर जदैईक निवासी गांव पंदरोग, डाकघर पुड़ग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 36.050 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।