/प्रो. जितेंद्र कुमार साहू एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

प्रो. जितेंद्र कुमार साहू एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

चंडीगढ़, 26 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट द्वारा एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (AOPN) इंडिया के सहयोग से शिशु मिर्गी (Infantile Spasms) पर 25 वर्षों के शोध को समर्पित एक ऐतिहासिक पीडियाट्रिक एपिलेप्सी रिसर्च संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र कुमार साहू को एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. साहू ने “Every Child’s Brain Matters, Everywhere” विजन प्रस्तुत करते हुए बच्चों के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण न्यूरोलॉजिकल देखभाल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल मुख्य अतिथि तथा इंटरनेशनल चाइल्ड न्यूरोलॉजी एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा सिंघी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

इस अवसर पर डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. विनीत वानखेड़े, प्रो. नवीन सांख्यान, डॉ. प्रियंका मदान सहित देशभर से कई विशेषज्ञ और बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में 130 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बाल न्यूरोलॉजी, न्यूरोरेडियोलॉजी, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और बेसिक साइंसेज से जुड़े शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने अपने शोध प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बचपन की मिर्गी पर उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए प्रो. बिस्वरूप चक्रवर्ती (AIIMS, नई दिल्ली) और प्रो. दीपिका बंसल (NIPER, एसएएस नगर) को सम्मानित भी किया गया।