क्षेत्र में शोक की लहर।
नालागढ़ 28 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी अधिवक्ता जगत सिंह राणा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ आमजन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि जगत सिंह राणा लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से जुड़े रहे तथा पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
उन्होंने भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम योगदान दिया और क्षेत्र में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। दून क्षेत्र की कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जगत सिंह राणा का जीवन जनसेवा और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा।
शोक संदेशों में कहा गया कि उन्होंने हमेशा युवाओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा समाज हित के मुद्दों पर अग्रणी भूमिका निभाई।
उनके निधन से न केवल भाजपा संगठन बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व खो दिया है।
अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव श्रीकंगनी में पूरे राजनैतिक एवं सामाजिक सम्मान के साथ किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।








