कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
नालागढ़ 4 मई,
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो/ वर्मा
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर नालागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और नालागढ़ चौक पर लड्डू बांटकर जीत का उत्सव मनाया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण संगर ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में भय और असुरक्षा का माहौल समाप्त हुआ है और अब विकास का नया दौर शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने सुशासन और विकास के लिए भाजपा को समर्थन दिया है।
कृष्ण संगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नेतृत्व क्षमता ने बंगाल की जनता का विश्वास जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुसार, यह जीत राज्य में एक नए अध्याय की शुरुआत है और आने वाले समय में शांति व विकास को बढ़ावा मिलेगा।
नालागढ़ में हुए इस जश्न का नेतृत्व पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शालिनी शर्मा, मंडल महामंत्री लाल चंद ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीब सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष पंजेहरा जोगिंदर जिंदू सहित मंडल कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।









