क्षेत्र और स्कूल का नाम किया रोशन
नालागढ़ 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित प्लस-टू (मार्च 2026) परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्कूल के शिक्षकों द्वारा मीनाक्षी को बधाई दी और सम्मानित किया गया।
मीनाक्षी ठाकुर, जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेरा नानोवाल की छात्रा हैं, ने सभी विषयों में शानदार अंक हासिल किए। उन्होंने अंग्रेजी में 95, अर्थशास्त्र में 98, राजनीतिक विज्ञान में 98, हिंदी में 96 तथा रिटेल विषय में 99 अंक प्राप्त किए।

शिक्षकों के अलावा मीनाक्षी के पिता नंद लाल और माता शिवी देवी ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और अनुशासित रही है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने मीनाक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीनाक्षी ठाकुर की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।








