प्रदेश संयोजक विपिन सिंह परमार ने जारी की सूची, चुनावी तैयारियां तेज।
सोलन, 5 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के मद्देनज़र जिला सोलन की जिला परिषद सीटों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
यह सूची प्रदेश संयोजक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा मंडल, जिला एवं प्रदेश चुनाव समिति के साथ विस्तृत चर्चा तथा वरिष्ठ नेतृत्व से गहन विचार-विमर्श के बाद जारी की गई।
पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी 17 वार्डों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिन्हें आगामी चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा।
घोषित प्रत्याशी
दाड़ला से श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर,
सूरजपुर से रमेश ठाकुर,
डुमैहर से श्रीमती आशा परिहार,
वाकना से हरी चंद,
धंगील से धर्म सिंह,
डांगरी से सुश्री शीला कुमारी,
चेवा से श्रीमती सुमन लता,
धर्मपुर से कृपाल चंद,
टकसाल से पंकज शर्मा,
दाडवा से श्रीमती रनेह लता,
मंधाला से मान सिंह,
खेड़ा से श्रीमती विमला देवी,
रड़याली से श्रीमती इंदु ठाकुर,
दमोटा से श्रीमती गुस्प्रीत कौर चंदेल,
लग से बाबू राम,
बवासनी से श्रीमती अनीता देवी तथा
बगलेहड से जतिन्द्र राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि सभी प्रत्याशी जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले, अनुभवी एवं जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले हैं। पार्टी को उम्मीद है कि ये उम्मीदवार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर जिला परिषद में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेंगे।
जिला सोलन में प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना है।










