/बद्दी की सनसिटी अपार्टमेंट से 1.101 किलो गांजा बरामद।

बद्दी की सनसिटी अपार्टमेंट से 1.101 किलो गांजा बरामद।

बद्दी, 5 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा


हिम जल के औद्योगिक नगरी बीबीएन की बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसिटी अपार्टमेंट से 1.101 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार को गांव दखनू माजरा स्थित सनसिटी अपार्टमेंट में किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी डेविड सिंह पुत्र भीम बहादुर सिंह, निवासी नेपाल (हाल निवासी बद्दी) के कमरे से 1.101 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act के तहत थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से कर रहा था तथा इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।