/खेड़ा पंचायत चुनाव

खेड़ा पंचायत चुनाव

प्रधान पद के लिए दो उपप्रधान पद के लिए एक और पंच पद के लिए 4 नामांकन दाखिल

नालागढ़ 7 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

नालागढ़ उपमंडल की प्रमुख माने जाने वालीं खेड़ा पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत आज प्रधान, उपप्रधान एवं विभिन्न वार्ड सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान बलविंदर सिंह और मूल चंद ने नामांकन भरे, जबकि उपप्रधान पद के लिए मोहिंदर सिंह ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

वहीं वार्ड सदस्य पदों के लिए वार्ड नंबर 4 न्यू कॉलोनी से सकील मोहम्मद, वार्ड नंबर 1 खोखर से स्वर्ण कौर, वार्ड नंबर 11 से परवीन कौशिक एवं अमर नाथ ने नामांकन दाखिल किये। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 10 से सरदार सोहन सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र जमा करवाया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंचायत क्षेत्र में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।बाकी उम्मीदवार कल अपना अपना नामांकन भरने की तैयारी कर रहे है।