/खेड़ा पंचायत प्रधान पद के लिए पत्रकार नंदलाल ठाकुर ने भरा नामांकन

खेड़ा पंचायत प्रधान पद के लिए पत्रकार नंदलाल ठाकुर ने भरा नामांकन

नालागढ़, 8 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ उपमंडल में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह इस बार कई पत्रकार यहां भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को खेड़ा पंचायत के प्रधान पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सुबह लगभग 11 बजे समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

जानकारी के अनुसार, खेड़ा पंचायत में प्रधान पद के लिए दो अन्य उम्मीदवार पहले ही नामांकन भर चुके हैं, जबकि कुछ और उम्मीदवारों के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

नामांकन के दौरान खेड़ा पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर नंदलाल ठाकुर को समर्थन दिया।

इस अवसर पर नंदलाल ठाकुर ने सभी समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस मौके पर गुरपाल सिंह, तेज सिंह फौजी, आर.एल. मोहिल, पूर्व पंच साध मोहम्मद, गौरव ठाकुर, मनी राम, गजान सिंह, आकाश, विकास, दीवान चंद, राजेश, रामा, रफीक मोहम्मद तथा रणबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।