/चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने बनाया ‘वॉर रूम’।

चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने बनाया ‘वॉर रूम’।

हरि कृष्ण हिमराल होंगे वॉर रूम के प्रभारी

शिमला, 8 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कांग्रेस मुख्यालय शिमला में चुनाव संचालन के लिए ‘वॉर रूम’ को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार वॉर रूम में हरि कृष्ण हिमराल को प्रभारी, यशपाल तनाईक को सह-प्रभारी तथा श्रीमती रिपना कलसाईक को संयोजक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद ज़िंटा ने बताया कि वॉर रूम के समन्वय के लिए कैप्टन एस.के. सहगल को समन्वयक बनाया गया है। वहीं नीरज बख्शी, श्रीमती ऊषा मेहता और श्रीमती संजीता चौहान को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कुमारी रीना और कुमारी अंकिता वर्मा को सदस्य नामित किया गया है।

वॉर रूम की लीगल सेल में एडवोकेट नरेश वर्मा, एडवोकेट यशवीर सिंह राठौर और एडवोकेट दीपक सुम्फा को शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी अद्वितीय ढिंढोरा, अक्षित नंदा और कुमारी पारुल राठौर को सौंपी गई है।

कांग्रेस संगठन का कहना है कि यह वॉर रूम आगामी चुनावों में समन्वय, रणनीति निर्माण और चुनावी गतिविधियों की निगरानी का कार्य करेगा।