/विक्ट्री टनल–संजौली सड़क पर दो दिन रहेगा ट्रैफिक प्रभावित,

विक्ट्री टनल–संजौली सड़क पर दो दिन रहेगा ट्रैफिक प्रभावित,

प्रशासन ने जारी की यातायात एडवाइजरी ।

शिमला, 9 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए संजौली तक सड़क पर पैचवर्क और मरम्मत कार्य किए जाने के चलते 9 मई और 10 मई 2026 को यातायात प्रभावित रहेगा।

प्रशासन की ओर से जारी यातायात सलाह में आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इन दो दिनों के दौरान यथासंभव विक्ट्री टनल–लक्कड़ बाजार–संजौली मार्ग का उपयोग करने से बचें।

संजौली, ढली और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में संजौली बाईपास का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात कर्मियों का सहयोग करने तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करने की अपील की है।