/शिवसेना नेता अमित अरोड़ा से मिलने पठानकोट सब-जेल पहुंचे समर्थक और कार्यकर्ता।

शिवसेना नेता अमित अरोड़ा से मिलने पठानकोट सब-जेल पहुंचे समर्थक और कार्यकर्ता।

पठानकोट, 8 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

शिव सेना लोंगोवाल के राष्ट्रीय सुप्रीमो अमित अरोड़ा से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को उनके समर्थक और कार्यकर्ता पठानकोट सब-जेल पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान संगठन से जुड़े कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जेल परिसर के बाहर समर्थकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अमित अरोड़ा के समर्थन में अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ा है और हर परिस्थिति में उनका समर्थन जारी रहेगा।

इस मौके पर मौजूद समर्थकों ने संगठन की एकता और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा की।

वहीं जेल परिसर के बाहर जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।