/बिनौला टेपरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह सम्पन्न।

बिनौला टेपरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह सम्पन्न।

बिलासपुर (नम्होल) ,10 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

बिलासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के बिनौला टेपरा में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक

समारोह के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देव पूजन किया गया।

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के सदस्यों की विशेष भागीदारी रही।इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।