बद्दी, 11 मई
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो ।
पंचायत समिति चुनाव 2026 के तहत बद्दी उपमंडल में नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बद्दी कार्यालय द्वारा जारी सूचनाओं के अनुसार 7 मई, 8 मई और 11 मई 2026 तक विभिन्न वार्डों से अनेक प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जारी सूची में सामान्य, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों ने अलग-अलग पंचायत वार्डों से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति पट्टा क्षेत्र सहित कई पंचायत वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होती दिखाई दीं।
प्रशासन की ओर से सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जा रहे हैं। वहीं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अनुसार निर्धारित तिथियों के भीतर प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पंचायत समिति चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं।








