सगे-संबंधियों एवं मित्रों ने नवदंपति को दी शुभकामनाएं
नालागढ़, 12 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नालागढ़ के खेड़ा निवासी रोहित वर्मा एवं घड़सी कसौली की प्रतिभा विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर दोनों परिवारों के सगे-संबंधी, मित्रगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नवदंपति के सुखद एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह में पारंपरिक संगीत एवं उत्सव का माहौल बना रहा, जिससे पूरे आयोजन में खुशी और उल्लास देखने को मिला।

परिजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह और आशीर्वाद से यह शुभ अवसर यादगार बन गया।
हिम नयन न्यूज परिवार की और से भी नव दंपति को ढेर सारी शुभ कामनाएं।







