12 से 15 मई तक मंडी में रहेंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विभिन्न वार्डों में करेंगे चुनाव प्रचार
शिमला, 11 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का मई 2026 का मंडी दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 12 मई को दोपहर 1:30 बजे शिमला से निजी वाहन द्वारा मंडी रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे मंडी पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह नगर निगम मंडी चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 12 से 15 मई तक वे लगातार मंडी नगर निगम क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम भी मंडी में करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को मंत्री मंडी से दोपहर 1:30 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे शिमला पहुंचेंगे।
यह दौरा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुलाब सिंह ठाकुर द्वारा जारी किया गया है।






