/जिला परिषद वार्ड सूरजपुर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कपिल ठाकुर ने भरा नामांकन।

जिला परिषद वार्ड सूरजपुर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कपिल ठाकुर ने भरा नामांकन।

सोलन (अर्की) 13 मई
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

जिला परिषद वार्ड सूरजपुर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कपिल ठाकुर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस परिवार की ओर से कपिल ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में जीत की कामना की गई।

इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।