बद्दी 14 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
पुलिस थाना बद्दी की टीम ने प्रथम मामले में गांव बिलावाली, तहसील बद्दी निवासी जसपाल के कब्जे से 20 पव्वे देसी शराब बरामद किए। वहीं दूसरे मामले में गांव बिलावाली निवासी सुनील कुमार के कब्जे से 12 बोतल तथा 5 अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बिना वैध परमिट एवं लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।







