/काम और जनसंपर्क के दम पर चुनाव मैदान में आशा परिहार।

काम और जनसंपर्क के दम पर चुनाव मैदान में आशा परिहार।

समर्थकों में दिख रहा उत्साह

सोलन (कुनिहार), 21 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

सोलन जिले के कुनिहार विकास खंड के डुमेहर जिला परिषद वार्ड से चुनाव मैदान में उतरीं प्रत्याशी आशा परिहार को लेकर क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि इस बार मतदाता “नाम पर नहीं, दाम पर नहीं, बल्कि काम पर मोहर लगाएंगे” और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

आशा परिहार प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय नगीन चंद की सुपुत्री हैं तथा पिछले कार्यकाल में भी जिला परिषद सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। समर्थकों का दावा है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने को प्राथमिकता दी, जिसके कारण उनकी पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में बनी है।

चुनाव प्रचार के दौरान आशा परिहार लगातार गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं।

उनके समर्थकों का मानना है कि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और जनता से जुड़े रहने की वजह से उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
डुमेहर जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। विभिन्न प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं, वहीं आशा परिहार भी विकास, जनसेवा और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच सक्रिय नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है, जिसके साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं।