/नशा तस्करों पर बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

नशा तस्करों पर बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

नालागढ़ 22 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नालागढ़ पुलिस ने रामशहर रोड पर महिंद्रा थार (HP08A-6577) से 2.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर हार्दिक सूरी (शिमला), अंचन चौहान (नैरवा), लव (दिग्गल) और आशीष (दिग्गल) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


वहीं थाना मानपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान टेम्पो (HP12T-1020) से 7.714 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर यशविंद्र सिंह उर्फ मनु निवासी प्लासड़ा, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।