/निचला नंगल में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता एवं मेडिकल कैंप,

निचला नंगल में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता एवं मेडिकल कैंप,

56 लोगों की जांच।

नालागढ़, 23 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा

आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नंगल द्वारा गांव निचला नंगल में स्वस्थ जीवनशैली एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम तथा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने किया।

कैंप के दौरान 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. नीतू ठाकुर ने बताया कि लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य जांच तथा नशे से दूर रहने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उच्च रक्तचाप के शुरुआती लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार के लाभों के बारे में भी जागरूक किया।
मेडिकल कैंप में उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मधुमेह, हीमोग्लोबिन (एचबी) और रक्तचाप (बीपी) की जांच शामिल रही। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं तथा खान-पान में सुधार संबंधी आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में योगा गाइड अजैब सिंह नायर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम तथा शीर्षासन का अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर आयुष फार्मा अधिकारी निशा सहित पूनम, ममता, कश्मीर कौर, निर्मला, सुनीता, नेहा, हिना, वंदना, मीना, अनु, निर्मला कौर, इंद्रपाल, रामजी दास, पवन कुमार, बलबीर सिंह, प्रेम सिंह तथा गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयुष विभाग की इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।