घर-घर जाकर फिर मांगा जनसमर्थन
नालागढ़ 25 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
ग्राम पंचायत खेड़ा से उप प्रधान पद के उम्मीदवार एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के वरिष्ठ कर्मचारी मोहिंदर सिंह ठाकुर ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मतदाताओं से जनसमर्थन मांगा।

इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और पंचायत के विकास संबंधी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।
मोहिंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से वह सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा से जुड़े रहे हैं। सरकारी सेवा के दौरान तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी जनसेवा के अनुभव को आधार बनाकर वह इस बार उप प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।

अपने चुनाव चिन्ह ‘तारा’ के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे मोहिंदर सिंह ठाकुर को विभिन्न वार्डों में लोगों का सकारात्मक सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने पंचायतवासियों से आगामी मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।

गौरतलब है कि पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें आगामी 28 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जब मतदाता अपने मताधिकार के माध्यम से पंचायत के नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला








