/रडियाली और कृपालपुर पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

रडियाली और कृपालपुर पंचायतों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए निर्देश

नालागढ़, 25 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव के तहत 26 मई 2026 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया ने ग्राम पंचायत रडियाली तथा ग्राम पंचायत कृपालपुर में स्थापित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का भी आकलन किया।

नरेंद्र अहलूवालिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने मतदान केंद्रों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।