/सरयाज पंचायत में हेमलता ठाकुर प्रधान और गौरव ठाकुर उप प्रधान निर्वाचित

सरयाज पंचायत में हेमलता ठाकुर प्रधान और गौरव ठाकुर उप प्रधान निर्वाचित


सोलन (अर्की), 27 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।


ग्राम पंचायत सरयाज, तहसील अर्की, जिला सोलन के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पंचायत के प्रधान पद पर हेमलता ठाकुर तथा उपप्रधान पद पर गौरव ठाकुर विजयी घोषित हुए हैं।


चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


इस अवसर पर हेमलता ठाकुर और गौरव ठाकुर ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर पंचायत के समग्र विकास, जनहित के कार्यों तथा मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में सरयाज पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।