सोलन, 27 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड धर्मपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं उप प्रधान पदों के विजेताओं की घोषणा की।
पंचायतवार परिणाम
आंजी मातला पंचायत में मधु बाला प्रधान तथा मुकेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बनासर पंचायत में जय देवी ने 96 मतों के अंतर से प्रधान पद और ओम प्रकाश ने 86 मतों के अंतर से उप प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
धर्मपुर पंचायत में महेश गुप्ता 605 मतों के बड़े अंतर से प्रधान तथा सुशील कुमार 183 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
गांगुड़ी पंचायत में निशा देवी 373 मतों से प्रधान और बृज लाल 267 मतों से उप प्रधान चुने गए।
कोटबेजा पंचायत में अजय सिंह 203 मतों से प्रधान तथा सुख राम 429 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी रहे।
कोटी नाम्ब पंचायत में रुबिन कुमार 336 मतों से प्रधान और रोहित शर्मा 326 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
नाहरी पंचायत में मानवेंद्र तनवर 408 मतों से प्रधान तथा मोहन लाल 19 मतों से उप प्रधान पद पर विजयी घोषित किए गए।
नारायणी पंचायत में अनिल कुमार 40 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी रहे, जबकि राजेन्द्र सिंह उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
टकसाल पंचायत में संजीव कुमार 58 मतों से प्रधान तथा नवीन कुमार 177 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
जिला प्रशासन ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायतों के समग्र विकास और जनहित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।






