/विकास खण्ड कुनिहार के प्रथम चरण के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।

विकास खण्ड कुनिहार के प्रथम चरण के पंचायत चुनाव परिणाम घोषित।

सोलन, 27 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

उपायुक्त ने बताया कि विकास खण्ड कुनिहार की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं उप प्रधान पदों के लिए हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों और क्षेत्रवासियों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

पंचायतवार विजेता

बागा (करोग): श्याम लाल 39 मतों से प्रधान, राम पाल 90 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

बेरल: जोगिन्दर सिंह 86 मतों से प्रधान, जगदीश 33 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

हनुमान बड़ोग: कांता देवी 53 मतों से प्रधान, नरेश कुमार 80 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

बसन्तपुर: दीपिका कुमारी 524 मतों से प्रधान, धनी राम 162 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

चईंयां धार: मीनाक्षी तंवर 56 मतों से प्रधान, योगेश कुमार 43 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

चाखड़: उपेन्द्र कुमार 85 मतों से प्रधान, दिवाकर सेन 470 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

चमयावल: भावना 123 मतों से प्रधान, परमिंदर 363 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

दांवटी: हेत राम 85 मतों से प्रधान, लछी राम 204 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

दाड़ला: श्याम सिंह 272 मतों से प्रधान, हेम राज 75 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

कशलोग: नरेश कुमार 250 मतों से प्रधान, राकेश कुमार 102 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

खनलग: दया राम 86 मतों से प्रधान, संजय 57 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

क्यारड: मीरा देवी 6 मतों से प्रधान, हरीश कुमार 229 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

कुंहर: अमर सिंह 185 मतों से प्रधान, जुगल किशोर 281 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

कुनिहार: राजेन्द्र 82 मतों से प्रधान, अभिमन्यु 186 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

मान: रीता देवी 22 मतों से प्रधान, देव राज 164 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

साईं: लेख राम 131 मतों से प्रधान, कमलेश कुमार 57 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

संघोई: मीना देवी 129 मतों से प्रधान, बाबु राम 22 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

सारमा: सरोज 30 मतों से प्रधान, संजीव 16 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

सरयांज: हेमलता 56 मतों से प्रधान, गौरव 35 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

सेवड़ा चण्डी: निशा देवी 61 मतों से प्रधान, मदन ठाकुर 211 मतों से उप प्रधान निर्वाचित।

पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न पंचायतों में उत्साह का माहौल है।

नव-निर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को समर्थकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।

नई पंचायतों से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।